google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

VB जी राम जी योजना के तहत भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न,जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने दी अहम जानकारी

उमरिया।। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के द्वारा भाजपा कार्यालय भरौली में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में
कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी और VB जी राम जी टोली के सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में तय किया गया है योजना को लेकर आगामी 8 फरवरी को जिला सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें जिले भर से भाजपा कार्यकर्ताओ सहित खासतौर पर जिले के प्रत्येक गांव के पंच, सरपंच, जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन सम्मिलित होंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी जबरन में योजना का नाम बदलने और महात्मा गांधी का अपमान करने जैसी बात का भ्रम फैला रही है, जबकि कांग्रेस शासन में कई बार योजनाओं के नाम बदलते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने VB जी राम जी योजना को नई तकनीक के साथ पारदर्शी बनाया है। कांग्रेस की नरेगा और मनरेगा में मजदूर और ग्रामीणों को रोजगार के नाम सिर्फ भ्रष्टाचार होते रहे हैं। लेकिन अब मोदी जी की VB जी राम जी योजना में तय किया गया है कि हर गरीब को रोजगार के साथ उसका सम्मान जरूरी है। गरीब जनजाति और पिछड़ावर्ग को रोजगार मिले उसके लिए यह कानून बनाया गया है। इस योजना के तहत हर ग्रामीण परिवार को हर साल 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी। उन्होंने मंडल पदाधिकारी से कहा कि इस योजना को लेकर गांव गांव में चौपाल के माध्यम से जन जागरण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 8 फरवरी को जिला स्तर पर जिला सम्मेलन किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक और भाजपा जिला महामंत्री हरीश विश्वकर्मा ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी योजना के नाम बदलने से जबरन में महात्मा गांधी के अपमान से जोड़ रही है जबकि महात्मा गांधी का अपमान हमेशा से कांग्रेस पार्टी ही करते आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो इस योजना का नाम हम सबके आराध्य भगवान श्री राम के नाम से विकसित भारत जी राम जी योजना किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस योजना को हर ग्रामीण को रोजगार मुहैया कराने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया है जिससे इस योजना में भ्रष्टाचार को रोका जा सके। इसके अलावा उन्होंने इस योजना को लेकर बिंदुवार जानकारी दी है।

कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेंद्र सिंह ने किया और आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष अमित सिंह ने किया इस दौरान महामंत्री दीपक छतवानी,उपाध्यक्ष अमित सिंह, सुमित गौतम अमृतलाल जायसवाल, मौजी लाल चौधरी, शैलेन्द्र द्विवेदी, नीतू पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी राममोल केवट,जिला मंत्री योगेश द्विवेदी,पंकज तिवारी, मैक्स साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)