google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में रक्तदान शिविर: कई लोगों ने किया रक्तदान

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) शुक्रवार को रेफरल अस्पताल नबीनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह और अंचलाधिकारी निकहत परवीन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बीडीओ अरुण सिंह ने कहा कि रक्तदान एक नेक काम है उन्होंने रक्त दाताओं को कहा कि आपका रक्तदान दूसरे लोगों को जीवन बचाने में काम आता है।वहीं मौके पर मौजूद डॉ राजेश ने रक्तदान के कई फायदे बताते हुए कहे कि, इससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम होता है, शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। रक्तदान शिविर में मातृभूमि नवनिर्माण समिति से रविश अग्रवाल,संतोष कुमारऔर यूथ स्पोर्ट क्लब से राहुल,फनी,अमरेंद्र आदि सदस्यों ने रक्तदान किया । इनके अतिरिक्त कुल 13 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर औरंगाबाद से आए ब्लड बैंक इंचार्ज द्वारिका जायसवाल, रविरंजन कुमार, अस्पताल प्रबंधक ऊषा चौधरी, मुकेश कुमार सिंह,आयुष कुमार सिंह,अमित कुमार,राहुल वर्मा सहित अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)