google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संभव संस्था ने स्पेशल स्कूल ऑफ़ जॉय में बच्चों संग मनाया क्रिसमस, उपहार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

दैनिक समाज जागरण 19.12.2025 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

*जमशेदपुर,चाइल्ड हेल्थ फाउंडेशन द्वारा संचालित स्पेशल स्कूल ऑफ़ जॉय, कदमा में संभव संस्था के सदस्यों द्वारा क्रिसमस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां विशेष बच्चों के बीच क्रिसमस उपहार स्वरूप टेडी बेयर, क्रिसमस कैप, चिप्स, कप केक एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभव संस्था के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह ने कहा कि “विशेष बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य है। ये बच्चे समाज की धरोहर हैं और इनके समुचित विकास के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
संस्था की अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि “क्रिसमस प्रेम, सेवा और करुणा का पर्व है। इन बच्चों के साथ यह पर्व मनाकर हमें आत्मिक सुख की अनुभूति हो रही है। समाज के हर वर्ग को ऐसे बच्चों के साथ जुड़कर उन्हें अपनापन देना चाहिए।”
इस दौरान संभव संस्था के मुख्य संरक्षक भरत सिंह, अध्यक्ष सारिका सिंह, उपाध्यक्ष अंजुला सिंह, राजेश सिंह, स्पेशल स्कूल ऑफ़ जॉय के चेयरमैन चंद्रभान सिंह और स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सभी ने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)