समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्रों में पुत्र की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रविवार को निर्जला जीवित्पुत्रिका का व्रत रखा और मंदिर व तालाब के किनारे पूजा पाठ किया।
क्षेत्र के पिंडरा, फूलपुर, कठिराव, कुआर, बाबतपुर, मंगारी, ओदार, सिंधोरा , गरथमा समेत अनेक बाजारों व गाँवो तथा कस्बो धूमधाम से पुत्र की लंबी कामना के लिए महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा और कहानी सुनी तथा पुत्र के लंबे उम्र की कामना की। वही मनौती पूरी होने पर महिलाएं गाजे बाजे के साथ अपने पुत्र, बहू और बेटे के साथ गोठ में बैठकर जिउतिया माता की पूजा की। इस दौरान महिलाओं में भक्ति का माहौल दिखा। छठ पर्व की तरह इसमें में 24 घण्टे का निर्जला ब्रत रख कर शिव पार्वती व गणेश का पूजन करती है। (
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



