google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जल्द होगा चांडिल अनुमंडल अस्पताल का उद्घाटन, विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को किया आग्रह

दैनिक समाज जागरण

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को जल्द ही नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल को जल्द चालू कराने का आग्रह की। इस संबंध में उन्होंने दोनों से मिले । विधायक ने बताया कि नवनिर्मित अस्पताल भवन तैयार है, लेकिन विद्युत आपूर्ति के लिए आवश्यक 35 लाख रुपए कि राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण अस्पताल का संचालन बाधित है। इसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों को इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से अस्पताल में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने, सुचारु संचालन के लिए चिकित्सकों एवं अन्य मानव बल की व्यवस्था करने तथा अस्पताल के उद्घाटन के लिए जल्द तिथि निर्धारित करने की मांग की। विधायक ने कहा कि चांडिल अनुमंडल के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल का जल्द चालू होना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही लगभग 35 लाख रुपए कि राशि एवं अस्पताल संचालन के लिए चिकित्सकों एवं अन्य मानव बल की व्यवस्था कर जल्द उद्घाटन किया जाएगा। ‎


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)