उमरिया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संविधान गौरव दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री दीपक छतवानी, राधेलाल कोल,उपाध्यक्ष सुमित गौतम और विष्णु भारती की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि सौ से अधिक बार संविधान संशोधन करने वाली कांग्रेस पार्टी और उनके नेता संविधान बचाने की बात कर रही है। कांग्रेस व इंडी गठबंधन के लिए संविधान एक किताब है जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए संविधान एक पुराण के रूप में है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी नतमस्तक है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कांग्रेस को आडे हाथों हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई बार संविधान की हत्या की है। आपातकाल लगाकर देश को बंधक बनाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के सम्मान में भारत रत्न दिया और उनके कृतित्व क्षेत्र को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संविधान को जन-जन तक पहुंचाने और उसके सम्मान एवं गौरव को नई पहचान देने का ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक समरसता, समानता और नागरिकों के अधिकारों का आधार स्तंभ है।
पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि संविधान गौरव दिवस हमें बाबा साहब के योगदान को स्मरण करने के साथ-साथ संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संविधान की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान का कभी सम्मान नहीं किया, हमेशा अपमान ही करती रही है। जबकि हमारे संविधान ने भारत के प्रत्येक नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया। दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए कई प्रावधान किए हैं। विचार गोष्ठी को महामंत्री दीपक छतवानी और विष्णु भारती ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह, शैलेंद्र सिंह, विनय मिश्राज़ प्रेमलता बर्मन, महिला मोर्चा अध्यक्ष नम्रता यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, चंदिया मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, सोनम सोनी सुनील खटीक, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.