google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार पति पत्नी घायल

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के वाराणसी-भदोही मार्ग पर जलालपुर पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार, कार संख्या MH 05 AS 7361 में सवार प्रेमनारायण सिंह निवासी गोतवा, थाना कछवां, जनपद मिर्जापुर अपनी पत्नी निर्मला सिंह के साथ एक बारात में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। बुधवार की देर रात जब उनकी कार वाराणसी-भदोही मार्ग पर जलालपुर पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।


हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)