
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 27 दिसम्बर 2023 नवीनगर प्रखंड के चन्द्रगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में इंटर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष शिक्षाविद डॉ गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी एड कॉलेज चद्रगढ के सचिव पंकज कुमार सिंह एवम संचालन प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि बिहार शरीफ नालंदा कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सच्चिदानंद सिंह सहित अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह,समाजसेवी ललीत नारायण सिंह, जदयु नेता सूर्यवंश सिंह सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह मे मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य लोगो ने डॉ गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह के तैल्य चित्र पर फुल माला अर्पित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुऐ सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुप्तेश्वर बाबू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इंटर महाविद्यालय एवं बीएड कॉलेज की स्थापना का हमारा एक मात्र उद्देश्य है कि लोग शिक्षित होकर अपने घर,परिवार एवं गांव को शिक्षित बनाए। समारोह मे उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नवीनगर जैसे किसान बहुल क्षेत्र में बीएड कॉलेज की स्थापना बहुत बड़ी उपलब्धि है। पुण्यतिथि के दौरान सैकड़ों गरीब, असहाय परिवारों के बीच ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल का वितरण किया गया। मौके पर भाजपा नेता रामलखन प्रसाद सिंह, कुमार अवधेश सिंह, कांग्रेस नेता श्याम बिहारी सिंह,संतन सिंह, सुरेंद्र सिंह,अवधेश प्रसाद सिंह, जिला पार्षद हरि राम,शंकर प्रसाद,कुंदन मिश्रा,पूर्व मुखिया अनील सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



