दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 27 दिसंबर 2023 नगर पंचायत नवीनगर के भवानोखाप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वंदना सभा के दौरान वीर बाल दिवस तथा महामना मदन मोहन मालवीय जयंती दिलीप कुमार सिंह के मुख्यातिथ्य में एवम प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर भैया/बहन के द्वारा शहीद वीर बालकों के शौर्य और पराक्रम का बखान किया गया। मुख्य अतिथि ने गुरु गोविंद सिंह के शहीद पुत्र अजीत सिंह और जोरावर सिंह के शहादत को स्मरण कराते हुए भैया/ बहन को अपने धर्म की रक्षा के लिए सब कुछ न्यौछावर करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्र ने पंडीत मदन मोहन मालवीय के द्वारा किए गए सामाजिक कार्य की सराहना करते वीर बालकों के प्रति श्रद्धांजली व्यक्त किया तथा भैया/ बहनों को भी इनसे प्रेरणा लेकर देशहित व धर्म रक्षा के लिए सबकुछ न्यौछावर करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सभी सरस्वती शिशु मंदिर के सभी आचार्य परिवार व भैया / बहन उपस्थित थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



