संवाददाता/ आनन्द कुमार।
दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के महुली में चल रहे आदित्य स्मृति कप 77वां राजा बरियार शाह फुटबॉल टूनामेंट महाकुंभ के पांचवे दिन सेकेंड क्वाटर फाइनल मैच 35 -35 मिनट का जरही छत्तीसगढ़ बनाम गया बिहार के बीच खेला गया जिसमे पहले हाफ के खेल में 32 वे मिनट में जरही छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी सूरज ने पहला गोल दागा इस प्रकार 1_0 का बढ़त बनाया । जरही छत्तीसगढ़ ने एक गोल से यह मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया।
तीसरा क्वाटर फाइनल मैच मेजबान महुली ए टीम बनाम डीहरी बिहार के बीच खेला गया जिसमे फस्ट हाफ के खेल में दोनों टीमों के बीच काफी काटे की मुकाबला चलता रहा दोनो टीमों के खिलाड़ियों गोल करने के लिए अपना जोर आजमाइश करते रहे लेकिन वे गोल नहीं कर सके।
दूसरा हाफ का मैच में दानों टीमों ने आजमाई किया पर अत तक कोई टीम गोल नहीं कर सका। बराबरी होने पर
रेफरी व कमेटी ने निर्णय लिया कि यह मैच कल होगा। जरही छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी सूरज को बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार कृपाशंकर कुशवाहा ने मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किए।
मैच के रेफरी दीपक कुमार, सहायक रेफरी राजनाथ गोस्वामी, नंदकिशोर कन्नौजिया, राजकपूर, विजेंद्र कुमार रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



