google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर “स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम” का किया गया आयोजन

ब्यूरो चीफ़/ विजय कुमार अग्रहरी।
दैनिक समाज जागरण

शक्तिनगर/ सोनभद्र। राष्ट्रीय सेवा योजना’ महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ- एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर के तत्वावधान में द्वितीय एक दिवसीय शिविर के अन्तर्गत 30/01/2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथी पर ‘स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम’ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर स्थानीय एमजीआर बस्ती के निवासियों के साथ स्थानीय साफ-सफाई कार्य पर संवाद स्थापित किया। इस तंग बस्ती में कूड़ा-प्रबंधन, सीवर व्यवस्था व स्वच्छ जल आपूर्ति के इंतजामात को भी छात्रों ने समझा। इस क्रम में स्वयंसेवकों ने वर्तमान व्यवस्था में अपेक्षित सुधार हेतु महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिवार की ओर से हरसंभव सहयोग का विश्वास दिया। रैली में शामिल स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान के दौरान राम-धुन ‘रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान’ का गायन कर सभी राहगीर व ग्राम वासियों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव द्वारा महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण से हुआ। अपने सम्बोधन में डाॅ प्रदीप ने गांधी जी के स्वच्छता सम्बन्धी विचारों को वर्तमान परिवेश में आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद कुमार पाण्डेय ने गांधी जी के जीवन दर्शन को धारणीय समाज के निर्माण की नींव बताया जो समावेशी विकास के प्राप्ति का आधार है। रैली का संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रभाकर लाल, श्रीमती अजय लक्ष्मी और डाॅ विनोद कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में डाॅ मनोज कुमार गौतम ने सभी सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन ‘राष्ट्रगान’ गायन के साथ हुआ। आयोजन में ललित कला विभाग के शिक्षक श्री प्रशांत कुमार विश्वकर्मा के साथ किशोरी लाल, ऋषि, हिमांशु, पंकज, पल्लवी, राहुल सोनी, वंशिका सिंह, पूनम, अनामिका, रानू का योगदान अनुकरणीय रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)