यादव समाज प्रदेश स्तरीय सम्मेलन मे पहुँचे मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल,,मस्तुरी विधानसभा के युवा नेता जयंत मनहर के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं के साथ एसी सीएल हेलिपेड मे किया स्वागत

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर । यादव समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मस्तूरी विधानसभा के युवा नेता जयंत मनहर एस ई सी एल हेलीपेड पहुंचे, जहाँ जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ -साथ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। हेलीपेड पर ही मुख्यमंत्री जी ने पत्रकारों के सभी सवालों का जवाब दिया और निर्धारित कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गये। मस्तूरी क्षेत्र से जनपद अध्यक्ष रामनारायण राठौर, केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, पुत्तन दुबे, अमृत राठौर, देव सिंह पोरते,विनोद सिंह और उमेश कश्यप भी उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)