ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। चाइल्ड हेल्पलाइन सोनभद्र की त्वरित कार्रवाई से एक गुमशुदा नाबालिक बालिका अपने परिवार से मिल गई! 24 दिसंबर 2025 को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना मिली कि एक अज्ञात बालिका आरपीएफ पोस्ट रेलवे स्टेशन चोपन पर है। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह और सुपरवाइजर अंशु गिरी ने आरपीएफ चोपन के सहयोग से बालिका के परिजनों को ढूंढ निकाला और उन्हें सुपुर्द किया।
परिजनों ने चाइल्ड हेल्पलाइन सोनभद्र का आभार व्यक्त किया। मुकेश सिंह ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन का टोल फ्री नंबर 1098 है, जहां गुमशुदा बच्चों की सूचना दर्ज की जाती है। अगर किसी को कोई लापता बच्चा मिलता है, तो वह इस नंबर पर संपर्क कर सकता है। आपका छोटा सा सहयोग किसी के घर वापसी में अमूल्य योगदान होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



