google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चोपन में सड़क हादसा: बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बग्घा नाला के पास बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया। मिली जानकारी मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला रेलवे ओवर ब्रिज के पास सोमवार की शाम डाला से चोपन की तरफ जा रहे एक बाइक पर सवार की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई जिससे बाइक सवार सुनील चौबे (50) निवासी गड़ईडीह थाना चोपन सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी चोपन भेजवा दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)