समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के घोरावल बाईपास पर सतौहा मोड़ के पास सोमवार की सुबह लगभग दस बजे सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत हो गई। सुबह के वक्त क्रेटा कार पर सवार होकर अधिवक्ता राजेश यादव घोरावल कचहरी जा रहे थे। विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से जा रही ट्रक से जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि कार तहस नहस हो गई। घटनास्थल पर कुछ देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को मिली।
घटनास्थल पर पुलिस पहुंची क्रेटा कार चला रहे राजेश यादव को बाहर निकाला गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेसीबी बुलाई गई, इसके बाद क्रेटा को नीचे से सड़क तक खींचा गया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों तक पहुंची। परिजन तथा ग्रामीणों में कोहराम मच गया। महज एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ही उसका घर था। घर वाले तथा ग्रामीण मौके पर जुट हुए, बाईपास पर भारी भीड़ लग गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी भीड़ जुट गई। क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय समेत शाहगंज, करमा तथा घोरावल पुलिस मौके पर रही।
राजेश पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वह अपने घर के कर्णधार थे। भाई बहन मां सभी रोते बिलखते रहे।
- डोमुहानी में LPG से भरे वाहन की टक्कर के बाद गैस रिसाव, इलाके में मची अफरा-तफरी; पुलिस ने संभाली स्थिति
दैनिक समाज जागरण चांद कुमार लायेक जमशेदपुर शहर के डोमुहानी इलाके से मंगलवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आई, जहां HP कंपनी के LPG गैस से भरे एक वाहन की दूसरे वाहन से टक्कर के बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी और… - समाज जागरण: 09 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - मौत के बाद भी जिंदा रहेगा अभिषेक का उजाला, दान की आंखों से दो लोगों को मिलेगी रोशनी की उम्मीद
जिला ब्यूरो प्रमुख/समाज जागरण सोनभद्र। दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे में रेणुकूट निवासी अभिषेक कुमार की मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। जिस बेटे के भविष्य को लेकर परिवार ने तमाम सपने संजोए थे, मंगलवार को उसी बेटे का पार्थिव शरीर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पहुंचा। गमगीन माहौल में परिजनों ने… - सोनभद्र को पर्यटन हब बनाने की तैयारी तेज, होटल कारोबारियों के साथ डीएम ने बनाई रणनीति
जिला ब्यूरो प्रमुख/समाज जागरण सोनभद्र। जनपद को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में पर्यटकों के ठहराव की बेहतर व्यवस्था, होटल और होमस्टे का विस्तार तथा पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण… - समाज जागरण: 08 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



