*छठ पर्व के अवसर पर नबीनगर मे भक्ति जागरण का भव्य आयोजन*



दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 20 नवंबर 2023 रविवार को पुनपुन नदी छठ घाट के समीप भक्ति जागरण का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति जागरण और छठ मेला का उद्घाटन नबीनगर के क्षेत्रिय विधायक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी,छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों एवम अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि वे नबीनगर के लोगो के साथ है अस्वस्थता की स्थिति मे भी नबीनगर आए है।छठ के दिन नबीनगर के लोगो को अश्वासन दिया कि अनुमंडल बनाने की मांग हर हाल मे पूरी की जाएगी। भक्ति जागरण मे सुप्रसिद्ध गायिका गायत्री यादव और गायक जयप्रकाश कुमार एवम टीम के द्वारा छठ पर्व के लोक गीतों पर लोगो को खूब झूमाया और लोगो से तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके पूर्व दरियादिल दरगाही के निर्देशन मे छोटे छोटे लड़के और लड़कियों के टीम ने दो घंटे से ज्यादा हारमोनियम,नाल, तबला, और बांसुरी वादन के साथ छठ लोक गीत गाकर उपस्थित जन समुदाय के बीच खूब वाह वाहियां बटोरी।