रेलवे स्टेशन की सुंदरता पर सफाई ठेकेदार लग रहे ग्रहण

सफाई कर्मचारी के पास नहीं है किट बिना मार्क्स, हाथ ग्लव्स, लॉन्ग शूज के बिना उत्तर रहे पटरी पर

उमरिया । अमृत भारत योजना के तहत उमरिया रेलवे स्टेशन इतना खूबसूरत बनाया गया की हर जगह इसकी तारीफ हो रही है बिलासपुर जोन के अधिकारी कर्मचारी लगातार दिन-रात एक करके उमरिया स्टेशन को साफ व स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर सफाई ठेकेदार द्वारा लगातार लापरवाहियां बरती जा रही है। इससे पहले जो सफाई ठेकेदार हुआ करतें थे वह 18 लड़के व 2 सुपरवाइजर रखें थे तब यहां पर काम कम हुआ करता था और कर्मचारी काम अच्छे से करते थे जिसका नतीजा यह था उमरिया रेलवे स्टेशन बी ग्रेड का रेलवे स्टेशन में गिनती में आया था लेकिन जब आज इतना खूबसूरत रेलवे स्टेशन उमरिया बन चुका है तो ठेकेदार द्वारा आठ लड़के और दो सुपरवाइजर रखें है । ठेकेदार अपने मनमानी पर उतारू है। उमरिया रेलवे स्टेशन अपने आप में खूबसूरत रेलवे स्टेशन में सुमार है । जिसे देश-विदेश की सैलानी यहां घूमने आते हैं बांधवगढ़ शेरों की खूबसूरती और उमरिया के शांत वातावरण लोगों को अपनी और आकर्षित करता है।

सफाई कर्मचारी के पास नहीं है किट बिना मार्क्स, हाथ ग्लव्स, लॉन्ग शूज के बिना उत्तर रहे पटरी पर

जब से नया ठेकेदार उमरिया की सफाई व्यवस्था संभाली है तो उसने ना तो लड़कों को मार्क्स दिया,नहीं हाथ ग्लव्स, लॉन्ग शूज नहीं दिया गया है जिसके चलते सफाई कर्मचारी बिना हाथ ग्लव्स के सफाई करने में लगे रहते हैं और अपनी जान जोखिम में डालते हैं बिना मार्क्स के ही टॉयलेट की सफाई हो या पटरिया पर कोई व्यवस्था नहीं।

ठेकेदार पर कर्मचारियों का आरोप
सूत्रों की माने तो सफाई कर्मचारी ठेकेदार इतने मनमानी करने मे उतारू है कि कर्मचारीयों के खाते में जो पेमेंट आता है उसमें से आधी पेमेंट वह वापस ले लेता है। और धमकी देता है कि अगर इसकी जानकारी बाहर किसी को दी गई तो हम तुम्हें कम से निकाल देंगे। ऐसे में कर्मचारी कैसे अच्छे से काम करेगा यह चिंतनीय विषय है। क्या आठ लड़कों के भरोसे उमरिया की सफाई व्यवस्था अच्छे से हो सकती है यह सोचने का विषय है अब देखते हैं इस पर बिलासपुर जोन के अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं या फिर ठेकेदार अपनी मनमानी करता है

इनका कहना है
रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति बिलासपुर जेड आर यू सी सी मेम्बर जीतेन्द्र गुप्ता ने कहा है कि आपके द्वारा हमें जानकारी दी गई है की सफाई ठेकेदार काम कर्मचारी रखे हुए हैं। इसके बारे में हम उच्च अधिकारियों से बात करके ही बता पाएंगे की लगभग कितने कर्मचारी होने चाहिए और जो भी लापरवाही बढ़ती जा रही है उसे पर हम उच्च अधिकारियों से कार्यवाही के लिए कहते हैं।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)