google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संदिग्ध परिस्थितियों मे, कुंआ में उतराया मिला युवक का शव

संवाददाता/ आनन्द कुमार।
दैनिक समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में एक कुँआ में उतराया हुआ युवक का शव मिला। युवक का शव निकालने के बाद पुलिस ने शिनाख्त किया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीते 26 जनवरी की रात करीब नौ बजे आलू के खेत मे सिंचाई के लिए बाहर निकला हुआ था। उसके बाद युवक का कोई भी पता नही चल रहा था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया। वृहस्पतिवार को रजखड़ गांव में अपने ससुराल के घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर एक कुँए में उमेश अगरिया पुत्र प्रताप अगरिया उम्र 30 वर्ष निवासी सिंदुरिया थाना भवनाथपुर जनपद गढ़वा झारखंड का शव कुँआ में उतराया हुआ मिला। उमेश अगरिया पिछले 2 वर्ष से अपने ससुराल के घर पर अपने परिवार के साथ रह रहा था। यही खेती बाड़ी कर जीवकोपार्जन करता था। उक्त घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृत युवक को कुँआ से बाहर निकाल कर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)