google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रात में सीएचसी बिजुआ पहुंचे सीएमओ, आपात सेवाओं का लिया जायजा

कुलदीप सिंह

लखीमपुर खीरी।
चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने गुरुवार की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिजुआ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित मिलीं तथा तीन महिला मरीज उपचाराधीन पाई गईं।

सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवाओं की स्थिति जानने के लिए गुरुवार रात करीब 7 बजे सीएचसी बिजुआ का निरीक्षण किया गया। उस समय चिकित्सा अधिकारी डॉ. नसीमुद्दीन, फार्मासिस्ट अशोक कुमार, स्टाफ नर्स वंदना, वार्ड बॉय मनीष चंद्र सहित अन्य ड्यूटी स्टाफ मौजूद मिला। इमरजेंसी में भर्ती महिला मरीजों से उपचार, दवाओं एवं मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर मरीजों ने संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान डिलीवरी रजिस्टर का अवलोकन किया गया, जिसमें बीते एक माह में 110 प्रसव कराए जाने का रिकॉर्ड मिला। आंकड़ों के अनुसार सीएचसी बिजुआ में प्रतिमाह औसतन 100 से अधिक संस्थागत प्रसव कराए जा रहे हैं, जिनमें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है।

सीएमओ ने जनरल वार्ड, लेबर रूम, ओटी, जीएसवाई कक्ष सहित अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई को लेकर संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि लेबर रूम, इमरजेंसी सेवा एवं प्रसव कक्ष में नियमित एवं उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है, ताकि गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ठंड के मौसम को देखते हुए हीटर व ब्लोअर आदि व्यवस्थाएं भी सुचारु रूप से लगी पाई गईं। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)