सर्राफा की दुकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी
पूर्व में भी हुई लाखों की कई चोरियां जिसकी स्थानी पुलिस चोरों के ऊपर अंकुश लगाने में हुई नाकाम
आए दिन बढ़ता जा रहा है अपराध
दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी
चोलापुर थानान्तर्गत मुर्दहां चौकी क्षेत्र के औरा बाजार स्थित सर्राफा की दुकान मे दुकान के पीछे दीवाल में सेंध लगाकर सोने- चांदी के जेवरात व हजारो रुपये नगदी समेत चोर लाखों रुपए का सामान उठा ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयर गांव निवासी अजय कुमार सेठ की औरा बाजार में श्री राम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार सुबह दुकान के मालिक अजय सेठ अपनी दुकान पर पहुंचे तो दुकान खोलने पर दुकान के पीछे की दीवार में टूटी तथा काउंटर तथा अलमारी तोड़कर भीतर रखा हुआ सारा सामान गायब मिला। अजय सेठ के अनुसार उनके लगभग 20 ग्राम सोने के जेवर 2.5 किलोग्राम चांदी के जेवर व पांच हजार नगदी चोर उठा ले गए हैं। चोरी गए सारे सामान की कीमत लगभग सात लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना पर एसीपी सारनाथ विदुषी सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक चोलापुर योगेंद्र गौतम व मुर्दहां पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ स्वर्णकार संगठनों में घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ अध्यक्ष सतनारायण सेठ ने कहा कि पुलिस किसी मामले में पहले जांच तो तेजी से शुरू करती है लेकिन कुछ दिन बाद मामला ठंडा पड़ जाता है। सोने चांदी के महंगे भाव के चलते स्वर्ण व्यवसाईयों पर खतरा और बढ़ गया है। उक्त मामले में उच्च अधिकारियों से मिलकर जल्द से जल्द खुलासे के लिए प्रयास करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



