समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
सेवापुरी विधानसभा के रामसिंहपुर में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार सेठ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी उमानाथ, अजय विश्वकर्मा और नीरज सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता में लंबी कूद, दौड़ सहित अन्य खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं। खोचवां और मोगलावीर कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार सेठ ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और खेल-कूद के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक और शैक्षिक विकास के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना का संवर्धन करना था।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



