google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कंपोजिट विद्यालय मुकुचवा में STEM लैब एवं STEM मोबाइल वैन का भव्य उद्घाटन, जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

STEM शिक्षा को मिली नई उड़ान, मुकुचवा में STEM लैब और मोबाइल वैन का उद्घाटन

समाज जागरण


मीरजापुर / मिर्जापुर के सिटी ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय मुकुचवा में STEM लैब एवं STEM मोबाइल वैन का उद्घाटन जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित व माल्यापर्ण कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी ने STEM लैब एवं STEM मोबाइल वैन का भ्रमण किया तथा इनमें उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों, उपकरणों एवं गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित व्यावहारिक शिक्षण की संभावनाओं को भी समझा।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमिता सिंह ने STEM लैब एवं मोबाइल वैन के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि Mamta Health Institute for Mother and Child (Mamta HIMC) द्वारा Oracle के सहयोग से संचालित यह पहल विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावशाली है। इससे बच्चों को पारंपरिक शिक्षण पद्धति से आगे बढ़कर प्रयोग, नवाचार एवं तकनीकी गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान Mamta HIMC की ओर से सूर्य प्रताप मिश्रा द्वारा परियोजना एवं कार्यक्रम के उद्देश्यों, गतिविधियों तथा जनपद में संचालित STEM पहल के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना विकसित करना है।

जनपद के 100 विद्यालयों तक STEM शिक्षा की पहुंच

Mamta HIMC द्वारा Oracle के सहयोग से जनपद मिर्जापुर के 100 सरकारी विद्यालयों में STEM आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत 16 विद्यालयों में आधुनिक STEM लैब स्थापित की गई हैं, जबकि अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों तक STEM मोबाइल वैन के माध्यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों की समझ विकसित की जा रही है।

इस पहल का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, समस्या समाधान एवं नवाचार की क्षमता विकसित करना तथा उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप 21वीं सदी के कौशलों से सशक्त बनाना है।

सृजन और जानने की उत्सुकता से ही व्यक्तित्व का विकास वन कुमार गंगवार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि वही विद्यार्थी आगे चलकर उल्लेखनीय कार्य कर सकता है, जिसमें सृजन की प्रवृत्ति हो तथा कुछ नया जानने के लिए प्रश्न पूछने में कोई हिचक न हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर जिज्ञासा, रचनात्मकता और स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता विकसित करना भी होना चाहिए।

संस्था की इस पहल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने शिक्षकों एवं संस्था से जुड़े लोगों को सुझाव दिया कि विद्यालयों में ऐसा शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जाए, जहां विद्यार्थी लीक से हटकर सोचें और अपनी नई परिकल्पनाओं के साथ निरंतर नए प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि केवल रटकर अच्छे अंक प्राप्त करने से विद्यार्थी के व्यक्तित्व का उतना विकास नहीं हो पाता, जितनी उसकी वास्तविक क्षमता होती है।

जिलाधिकारी ने आगे कहा कि नए-नए प्रयोग करने में समय और संसाधनों का कुछ नुकसान अवश्य हो सकता है, लेकिन नई खोजों और आविष्कारों का आधार सृजनशीलता एवं प्रयोगधर्मिता ही है। उन्होंने कहा कि प्रचलित विषयों पर मॉडल बनाना अच्छी बात है, लेकिन इससे भी बेहतर यह है कि विद्यार्थी स्वयं नई परिकल्पनाएं विकसित करें और उन पर काम करें। इसके लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों को बच्चों की जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना चाहिए।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि STEM लैब एवं मोबाइल वैन जैसी पहल विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें प्रयोग, अनुसंधान, नवाचार एवं व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करेगी।
जिलाधिकारी ने की पहल की सराहना

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने Mamta HIMC एवं Oracle के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) एवं अटल टिंकरिंग मिशन जैसी पहलों के उद्देश्यों के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों से जोड़ने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक एवं AI आधारित शिक्षा के माध्यम से नए अवसरों के लिए तैयार करती है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि STEM लैब एवं मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में सीखने, प्रयोग करने और अपनी नवाचार क्षमता विकसित करने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

अंत में जिलाधिकारी ने जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए Mamta HIMC एवं व्तंबसम का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, सिटी ब्लॉक एवं जमालपुर ब्लॉक, विनोद प्रधान, Mamta HIMC, मिर्जापुर की संपूर्ण Mamta HIMC टीम तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Mamta HIMC एवं Oracle का यह संयुक्त प्रयास सरकारी विद्यालयों के बच्चों को आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ते हुए उनमें वैज्ञानिक सोच, नवाचार, सृजनशीलता और आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)