google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हार्टफुलनेस का एकात्म अभियान, हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान: गोपाल*

छपका स्थित वृद्ध आश्रम में तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर का हुआ आयोजन

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। छ्पका स्थित वृद्ध आश्रम में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की पहल पर हार्टफुलनेस ऑर्गनाइजेशन की सोनभद्र हार्टफुलनेस टीम द्वारा तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया।

हार्टफुलनेस वॉलिंटियर्स डॉक्टर वैभव शर्मा, आचार्य नीलेश शर्मा, जगदीश बाबू, श्वेता वर्मा, सविता देवी एवं कंचन लता द्वारा प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।
हार्टफुलनेस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं ट्रेनर गोपाल द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया कि हम अपने हृदय पर ध्यान करके हर पल सजग एवं जागरूक रह सकते हैं हर पल सतर्क रहना हमारा परम धर्म है। श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक 61 अध्याय 18 और श्लोक 15 अध्याय 15 में भगवान श्री कृष्ण ने अपना लोकेशन साझा करते हुए कहा है कि मैं हर एक प्राणी के हृदय में निवास करता हूं।


हम  ईश्वर को अंतर्यामी भी कहते हैं अर्थात जो हमारे अंदर विराजमान है। जब स्वयं भगवान अपना लोकेशन हमें स्पष्ट रूप से बता रहे हैं तो हम उन्हें वहीं खोजें वही अनुभव करें। हम
महाभारत के एक प्रसंग में यक्ष द्वारा जब धर्मराज युधिष्ठिर से प्रश्न किया जाता है कि धर्म क्या है तो इसके उत्तर में युधिष्ठिर ने कहा कि अप्रमाद ।

अप्रमाद का अर्थ होता है सावधानी, सतर्कता, या जागरूकता। सरल शब्दों में कहें तो, अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग रहना और कोई लापरवाही न करना ही अप्रमाद है। शिविर के दूसरे सत्र में प्रतिभागियों को आंतरिक शुद्धिकरण या नवीनीकरण की प्रक्रिया सिखाई गई और अंतिम सत्र में प्रतिभागियों को अपने आंतरिक स्व से हार्टफुलनेस प्रार्थना के माध्यम से जुड़ना सिखाया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के संबंध में अपना अनुभव साझा किया और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)