google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रखंड कार्यालय नबीनगर के सभागार भवन में मनाया गया संविधान दिवस

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) संविधान दिवस के अवसर पर नबीनगर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में संविधान दिवस मनाया गया।संविधान दिवस भारत में 26 नवंबर को मनाया जाता है, जो भारतीय संविधान को अपनाने के दिन को चिह्नित करता है। यह दिवस संविधान के महत्व और इसके निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है । इस अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर प्रखण्ड कार्यवाहक प्रमुख लव सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह,बीपीआरओ मुकेश कुमार, एम ओ श्रीराम मिश्रा,मुखिया अम्बरीष प्रधान,जदयू नेता सूर्यवंश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों लोगों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का संचालन प्रो सुनील बोस ने किया।इस अवसर पर सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान के प्रति निष्ठा का शपथ लिया ।इस मौके पर बिहार में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति अभियान दिवस भी मनाया गया, जहां नशा मुक्त बिहार के लिए सभी ने शपथ लिया। इस अवसर पर लोगों ने नशा मुक्ति के महत्व और इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाई । मौके पर प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश अग्रवाल ,शिक्षक धनंजय सिंह, सुनील कुमार ,संतोष कुमार सहित प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)