नोएडा समाज जागरण
नोएडा सेक्टर 94 स्थित श्रीजी गौ सदन में Cow Adoption Day यानी ‘गाय अंगीकरण दिवस’ मनाया गया। श्रीजी गौ सदन में आयोजित हुए ‘गाय अंगीकरण दिवस’ के दौरान नोएडा व एनसीआर से आए कई गौ भक्तों ने करीब 350 गायों का अंगीकरण किया। अंगीकरण के दौरान जिस भी भक्तों ने गाय माता का एडॉप्शन किया है। वह परिवार उन गाय माता की पूरी तरीके से देखभाल करने की जिम्मेदारी उठाता है। या यूं कहें कि, गौ माता का खाना-पीना, दवाइयां, इत्यादि जो भी खर्च गौ माता की देखभाल में आता है वह उसे पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन करता है।
आपको बता दें कि, श्रीजी गौ सदन में ‘गाय अंगीकरण दिवस’ पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गौशाला में रहने वाली तकरीबन 15सौ गायों में से कई गौ माता का एडॉप्शन भी गौ भक्त करते आ रहे हैं। गायों का एडॉप्शन करने वाले भक्त समय-समय पर गौशाला में आकर गायों की देखभाल करते हैं। साथ ही गौ माता के साथ अपना समय व्यतीत कर के सुख की अनुभूति पाते हैं।
गाय अभिकरण दिवस पर मुख्य अतिथि सीवीओ विपिन अग्रवाल, श्रीजी गौ सदन की समस्त कार्यकारिणी, गाय अडॉप्ट करने वाले परिवारों के साथ ही शहर के कई सामाजिक व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
- *आरोही सिंह को इंडिया सुपर स्टार में मिस छत्तीसगढ़ का खिताब*बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम मे हुआ जागृति फाउंडेशन का आयोजन* *कुछ कर गुज़रने का जज्बा आपको चैम्पियन बनाता है: आरोही* बिलासपुर, छत्तीसगढ़। जागृति फाउंडेशन कोरबा के तत्वावधान में बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित सीजी इंडिया सुपर स्टार इवेंट्स में कोरबा की आरोही सिंह मिस छत्तीसगढ़ खिताब विजेता रहीं। जागृति फाउंडेशन की डॉयरेक्टर अंजू कुर्रे…
- बगोदर विधायक ने लाभुकों को कराया अबुआ आवास में गृह प्रवेश।राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण। विष्णुगढ़।प्रखंड के मडमो पंचायत अंतर्गत बुढ़वाडीह,बेलियाटांड़, डुमरियाटांड़ में करमी देवी,सोहरी देवी,बहमुनी देवी,रतनी देवी,मलोती देवी,संजू देवी को अबुआ आवास में गृह प्रवेश कराया गया।गृह प्रवेश बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के द्वारा कराया गया।इस दौरान विधायक ने आवासों की गुणवत्ता की भी जांच की।उन्होंने बताया सरकार की सभी लाभकारी…
- पीएचसी हरहुआ स्वास्थ्य कर्मियों ने पौध लगाकर संरक्षण की ली शपथ :समाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चल रही अभियान के तहत शुक्रवार को हरहुआ विकास खंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश दिया गया।इस दौरान विकास खंड के 20आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। आम, नीम, पीपल आदि के पौधे लगाए…
- सोन नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मिलने से मचा हड़कंपआदिवासी सुनील त्रिपाठी/ दैनिक समाज जागरण जुगैल/ सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। सेमिया गांव के पास सोन नदी में शव को तैरता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद शव की पहचान के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार जुगैल थाना अंतर्गत आने वाले…
- बढ़ते प्रदूषण ,भीषण गर्मी ,जल संकट व जलवायु परिवर्तन को रोकने की दवा है पर्यावरण धर्म: डॉ कौशलसमाज जागरण दीपक सरकार पर्यावरणविद ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला के लाइब्रेरी, सिक्का, डाली व केरकी गांव में लगाए 500 पौधे छतरपुर अनुमंडल के केरकी कला के वनों में विश्व पर्यावरण दिवस के 53 वां और विश्व पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के 49 वां स्थापना दिवस पर प्रकृति, पर्यावरण और प्राण बचाने के लिए…