google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड सरकार द्वारा व्यवसाय पर लगाये गये दो प्रतिशत टैक्स के विरोध में व्यवसायी संघ ने किया विरोध, दुकाने रही बंद

समाज जागरण, कौशल किशोर प्रखंड़ संवाददात्ता, विश्रामपुर

पलामू (झारखंड) 19 फरवरी 2023 :- झारखंड सरकार द्वारा व्यवसाय पर दो प्रतिशत का टैक्स लगाया गया है। जिसका विश्रामपुर नगर परिषद के सभी व्यवसायियों ने जोरदार विरोध किया। इसके साथ ही अपनी-अपनी दुकानें भी बंद रखी। विधायक प्रतिनिधि सह व्यवसाय संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार लाल ने कहा कि झारखंड सरकार के गलत नीतियों के कारण व्यवसायी संघ के लोगो ने अपनी दुकानें बंद रखी है।

व्यवसाय पर दो प्रतिशत का टैक्स लगाया गया है जो उचित नही है। इसका हमलोग विरोध करते है और सरकार इसे तत्काल वापस लेने की मांग करते है। उन्होंने कहा कि बाजार शुल्क पर लगाये गये टैक्स से महंगाई बढ़ेगी जो आमलोगों पर काफी बोझ बढ़ेगा। विरोध करने वालो में संजय गुप्ता,राजू साव,अर्जुन लाल,गजेंद्र लाल,प्रभु कुमार गुप्ता,चंदन लाल,विवेक कुमार लाल,संदीप लाल,दिलीप लाल,सुरेंद्र साव,सदाम अंसारी,अशोक राम,मनुलाल ठाकुर,सत्यम साव सहित कई व्यवसायियों का नाम शामिल है.

बताते चले कि यह टैक्स जीएसटी के अतिरिक्त है, जो कि आम आदमी के जेब पर सीधे असर डालने वाला है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)