नोएडा समाज जागरण
नोएडा सेक्टर 94 स्थित श्रीजी गौ सदन में Cow Adoption Day यानी ‘गाय अंगीकरण दिवस’ मनाया गया। श्रीजी गौ सदन में आयोजित हुए ‘गाय अंगीकरण दिवस’ के दौरान नोएडा व एनसीआर से आए कई गौ भक्तों ने करीब 350 गायों का अंगीकरण किया। अंगीकरण के दौरान जिस भी भक्तों ने गाय माता का एडॉप्शन किया है। वह परिवार उन गाय माता की पूरी तरीके से देखभाल करने की जिम्मेदारी उठाता है। या यूं कहें कि, गौ माता का खाना-पीना, दवाइयां, इत्यादि जो भी खर्च गौ माता की देखभाल में आता है वह उसे पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन करता है।
आपको बता दें कि, श्रीजी गौ सदन में ‘गाय अंगीकरण दिवस’ पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गौशाला में रहने वाली तकरीबन 15सौ गायों में से कई गौ माता का एडॉप्शन भी गौ भक्त करते आ रहे हैं। गायों का एडॉप्शन करने वाले भक्त समय-समय पर गौशाला में आकर गायों की देखभाल करते हैं। साथ ही गौ माता के साथ अपना समय व्यतीत कर के सुख की अनुभूति पाते हैं।
गाय अभिकरण दिवस पर मुख्य अतिथि सीवीओ विपिन अग्रवाल, श्रीजी गौ सदन की समस्त कार्यकारिणी, गाय अडॉप्ट करने वाले परिवारों के साथ ही शहर के कई सामाजिक व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
- समाज जागरण का आज 28 नवंबर 2026 का ई-पेपर उपलब्ध, वेबसाइट पर पढ़ें पूरा अखबारनई दिल्ली। हिंदी समाचार पत्र समाज जागरण का 28 नवंबर 2026 का नवीनतम अंक पाठकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। पाठक अब अखबार का डिजिटल संस्करण पीडीएफ के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों पर पढ़ सकते हैं। समाज जागरण के इस अंक में देश-प्रदेश की प्रमुख खबरों…
- नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोप, सोनभद्र में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारएफसीआई में असिस्टेंट की नौकरी दिलाने का देता था झांसा, फर्जी प्रवेश पत्र और नियुक्ति पत्र बनाकर लोगों को ठगने का आरोप समाज जागरण / ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में रायपुर पुलिस…
- खोड़ा में नौ बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप,दिल्ली-NCR में फर्जी दस्तावेजों और अवैध बस्तियों के नेटवर्क पर उठे सवाल गाजीपुर डेयरी से भोवापुर और कौशांबी तक वर्षों से शिकायतें रविंद्र आर्य की ग्राउंड रिपोर्ट | दिल्ली-NCR रीजन: खोड़ा एरिया से नौ बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में इन आरोपियों…
- दिनदहाड़े रेत उत्खनन का आरोप: खरला कसेड़ नदी में 40 मजदूरों से निकाली जा रही रेत, मिनी ट्रकों से परिवहनबुढ़ार थाना क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन को लेकर सवाल, खनिज विभाग और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी निगाहें बुढ़ार/शहडोल। जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के खरला स्थित कसेड़ नदी में दिनदहाड़े कथित अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, नदी घाट पर करीब 40 मजदूरों को लगाकर रेत निकाली…
- ग्रामसभा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता, ग्रामीणों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत की शपथबाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी, विवाह कराने और सहयोग करने वालों पर भी हो सकती है कार्रवाई अनूपपुर। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सकरा में आयोजित विशेष ग्रामसभा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.











