google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार भेजा गया जेल*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 18 दिसंबर 2023 नबीनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा से देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर एस आई पिंकी कुमारी एवम सशस्त्र बल ने छापा मारकर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 4 जनकपुर पोखरा निवासी स्व नरेश चौधरी के पुत्र राजू चौधरी के घर से बिक्री के लिए रखे गए झारखंड निर्मित 180 एम एल का 21 पीस देसी टनाका शराब बरामद किया ।मौके पर शराब कारोबारी राजू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया
थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शराब को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)