दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 18 दिसम्बर 2023 पेंशनर एसोसिएशन की प्रखंड इकाई नबीनगर ने सोमवार को सोखा बाबा मंदिर परिसर में एक बैठक अयोजित कर पेंशनर दिवस मनाया।बैठक की अध्यक्षता रामजन्म राम ने किया जबकि संचालन एसोसिएशन के सचिव शंकर प्रसाद ने किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में अधिवक्ता श्रीकांत अग्रवाल उपस्थित थे।विशेष बैठक में पेंशनरों ने पेंशन दिवस मनाते हुए हर्ष व्यक्त किया और कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन लाभ सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वर्ण प्रयास है और परिवार मे आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर कृष्णा कुमार सिन्हा को फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।बैठक मे नबीनगर को अनुमंडल बनाने की मांग का समर्थन करते हुए अनुमण्डल बनाओ संघर्ष समिति को तन मन और धन से सहयोग करने का निर्णय लिया गया साथ ही पेंशनरों को सुविधा के लिए बैंक के पदाधिकारी से मिलकर अलग काउंटर की व्यवस्था करनेका लिखित प्रतिवेदन देने का निर्णय लिया गया। मौके पर शिव शंकर तिवारी, सुदीप राम, सुनैना देवी, महावीर राम,सूरज प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



