समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। कौशल कला बच्चों के जीवन मे भीतर चल रहे इनोवेशन को अपनी रचना के माध्यम से साकार करने का सुनहरा अवसर होता है। जब उनकी प्रतिभा ,कौशल ,ज्ञान को लेकर उन्हें सम्मानित किया जाता है तो उत्साहित होकर भारत के भविष्य निर्माता बनते हैं। बच्चों में रचनात्मक संस्कार व कौशल विकसित करना आज की जरूरत है।
उक्त बातें वक्ताओं ने
हरहुआ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अटेसुआ में शिक्षक- अभिभावक सहयोग से आईडी- कार्ड वितरण , ‘राखी बनाओ प्रतियोगिता’ तथा स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट तथा पुरस्कार वितरण के अवसर पर अपने सम्बोधन में व्यक्त किया ।
शिक्षक-अभिभावक सहयोग से बच्चों में आई डी कार्ड वितरित किया गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व ‘राखी बनाओ प्रतियोगिता’ में विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट व पुरस्कार वितरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक संतोष प्रकाश सिंह, रत्ना सिंह,सारिका, पूनम कनौजिया, पूजा तिवारी तथा शिक्षामित्र इंदुमती देवी उपस्थित रहीं।एल.एल.एफ. संस्था से सुनील कुमार पटेल मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक अध्यापक दिनेश कुमार ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



