google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जी जी आई सी जक्खिनी में मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
राजकीय बालिका इंटर कालेज जक्खिनी वाराणसी में शनिवार को याई आर जी एवं सोनफ़ी द्वारा मधुमेह जागरूकता पर सामुदायिक सहभागिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें सी एच सी जक्खिनी के डाक्टर, ए एन एम श्रीमती शशिबाला, आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ ,ग्राम पंचायत के अभिभावक उपस्थित रहे ।मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम के संयोजक मोहसिन अंसारी के द्वारा मधुमेह रोग के कारण, लक्षण तथा उससे बचाव के उपाय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी कार्यऋम में उपस्थित लोगों को देते हुए जागरूक किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका ने स्वस्थ जीवनशैली, व्यायाम को दैनिक जीवन में आवश्यक बताते हुए उसे सभी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता अभियान कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेनू सिंह ने किया। जागरूकता अभियान कार्यक्रम में श्रीमती रति कुमारी, श्रीमती रिचा चौरसिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों सहित कालेज की छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)