समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
भाजपा पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बाबा विश्वनाथ के मंदिर पहुंच कर बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। वही उनके वाराणसी आगमन पर उनका स्वागत मिशन समाज सेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा ने उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा डंपी तिवारी द्वारा लगातार किए जा रहे गरीब परिवारों और दिव्यांग की सेवा के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी प्रशंसा की।डंपी तिवारी ने कहा साध्वी निरंजन ज्योति जी से यह मुलाकात एक नई ऊर्जा और लोगो की सेवा करने की शक्ति प्रदान करने वाली है।उनके द्वारा एक बहन की तरह प्यार और स्नेह मिला।मुलाकात में उनके साथ अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



