समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ सोमवार की शाम पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र के लाला भदसारा गांव स्थित खेल मैदान में महागठबंधन की ओर से आयोजित चुनावी सभा को बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सम्बोधित किया।
जानकारी के अनुसार दुल्हिन बाजार के लाला भदसारा गांव स्थित खेल के मैदान में शोमवार को महागठबंधन की ओर से चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जहां सभा को सम्बोधित करने पहुंचे बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता सह बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जनता से कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनाइये मैं प्रत्येक घर मे एक सरकारी नौकरी दूंगा। प्रत्येक महिलाओं को रोजगार के लिए 20 हजार रुपये दूंगा। वृद्धापेंशन के रूप में 25 सौ रुपये दूंगा। रोजगार के लिए बिहार से पलायन कर रहे लोगो को रोकने के लिए रोजगार दूंगा। मौके पर उन्होंने लोगो से कहा कि मेरी सरकार बनाने के लिए मेरे सहयोगी सह महागठबंधन के घटक दल माले पार्टी के उम्मीदवार डॉ. संदीप सौरभ को पालीगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 190 से भरी मतों से जीत दिलाकर मेरा हाथ मजबूत कीजिये। इसके लिए आपसभी 6 नवम्बर को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर तीन तारा चुनाव चिन्ह पर बटन दबाइये। इस दौरान तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे गूंजती रही। मौके पर माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, पूर्व विधायक सह राजद के पटना जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव, पालीगंज मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष आनन्द कुमार यादव ने भी सभा को सम्बोधित किया। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुटी रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



