google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

न्यायधानी में विराजे विघ्नहर्ता कीआराधना में पहुँच रहीं डॉ. उज्वला

समाज जागरण ब्यूरो

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयुक्त सचिव डॉक्टर उज्वला कराडे सोमवार को बिलासपुर के सरकंडा व टिकरापारा में विराजे विघ्नहर्ता की आराधना करने पहुंचे उन्होंने कहा कि रिद्धि सिद्धि के स्वामी विघ्नहर्ता गणेश जी सभी को सुख शांति बुद्धि व समृद्धि प्रदान करें.

इन दिनों पूरे शहर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है इस बीच डॉक्टर उज्वला कराडे शहर के सभी गणेश पंडालों में जाकर गणेश जी की आराधना कर रही है जहां उन्हें आयोजक समिति एवं स्थानीय लोगों के द्वारा काफी स्नेह प्रदान किया जा रहा है

इसी क्रम में डॉक्टर उज्वला कराडे सरकंडा व टिकरापारा क्षेत्र के गणेश जी पंडालों में पहुंची आयोजक समिति के द्वारा उनका पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया इस आत्मीय स्वागत के लिए उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया है डॉ उज्वला कराडे ने कहाँ कि आप सभी से मिल रहे स्नेह व आशीर्वाद लिए मैं आप सभी की आभारी हूं आपका प्यार स्नेह आशीर्वाद सदैव बना रहे शहर में राजनीतिक क्षेत्र में काफी कम समय में अपना बड़ा नाम बनाने वाली आम आदमी पार्टी की नेत्री डॉक्टर उज्वला कराडे की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती दिखाई दे रही है

इस दौरान डॉ उज्वला कराडे जी के साथ देवेंद्र कुर्रे जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ , वार्ड अध्यक्ष तरुण किशोर , वार्ड अध्यक्ष आजम मिर्जा गणेश उत्सव आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं भारी मात्रा में श्रद्धालु मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)