समाज जागरण ब्यूरो
बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के परसदा (भरनी) में आयोजित कार्यक्रम के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एकाएक अपना कार्यक्रम बदला और सड़क मार्ग से रायपुर जाने की बजाय यात्री ट्रेन से रायपुर पहुंचने का निर्णय लिया। कार्यक्रम स्थल से श्री राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ बिलासपुर स्टेशन पहुंचे। और यहां इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ जाकर बैठ गए। ट्रेन में राहुल गांधी को अपने बीच पाकर ट्रेन यात्रियों की खुशी का पारावार न था। कोई उनसे ऑटोग्राफ ले रहा था तो कोई बात करने का इच्छुक दिखाई दे रहा था। एक ट्रेन यात्री ने बताया कि राहुल गांधी के कारण उनकी इंटरसिटी की आज की यात्रा यादगार हो गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



