google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छोटे व बड़े हादसों से बचने के लिए वाहन चालक रहे सावधान

: हर शहर व सड़क पर मिल सकती है यह समस्या : अशोक भारद्वाज
: सावधान! विकास कार्यों के चलते सड़कों पर गड्ढे, खुदाई और अवरोध बने हुए हैं : भारद्वाज

दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )

भिवानी। दिन हो या रात, कोहरा हो या अंधेरा—वाहन चालकों को हर स्थिति में अत्यधिक सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सड़कों पर अचानक सामने आने वाली समस्याएं किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति के तत्वावधान में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं हिट एंड रन सड़क कानून जागरूकता अभियान के तहत भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने वाहन चालकों से विशेष अपील की है।
अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में भिवानी शहर के अनेक मुख्य मार्गों पर सीवरेज और वाटर सप्लाई से संबंधित कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों के चलते सड़कों पर गड्ढे, खुदाई और अवरोध बने हुए हैं, जो विशेषकर रात के समय या घने कोहरे में वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को चाहिए कि वे अपने वाहनों को धीमी गति से चलाएं और पूरी सतर्कता के साथ सड़क पर ध्यान केंद्रित रखें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय डिपर, फॉग लाइट और हेडलाइट का सही तरीके से प्रयोग अवश्य करें। इससे न केवल सामने की स्थिति स्पष्ट दिखाई देती है, बल्कि अन्य वाहन चालकों को भी संकेत मिल जाता है। इसके साथ ही अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं, ताकि अंधेरे या कोहरे में वाहन दूर से ही नजर आ सके। शराब के नशे में वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए इससे पूरी तरह परहेज करें।
समिति अध्यक्ष अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि ऐसी समस्याएं केवल भिवानी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि किसी भी शहर या गांव की सड़कों पर देखने को मिल सकती हैं। चाहे मुख्य मार्ग हो, हाईवे हो या फिर गांव की सड़क—हर जगह वाहन चलाते समय सावधानी और सतर्कता बेहद जरूरी है। इससे न केवल चालक स्वयं सुरक्षित रहता है, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
उन्होंने संबंधित विभागों, जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से भी अनुरोध किया कि जहां-जहां सड़क पर निर्माण या मरम्मत कार्य चल रहा है, वहां पर्याप्त रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड या संकेतक लगाए जाएं। इससे वाहन चालक समय रहते स्थिति को समझकर सतर्क हो सकें और संभावित हादसों से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान अभियान की ब्रांड एंबेसडर आरोही व नव्या भी उनके साथ रही, जिन्होंने रात्रि को कई स्थानों की प्रयोग्राफ लिए हैं , जिनके जरिए वाहन चालकों व आम जन को अनेक सूत्रों के जरिए सजग किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)