google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नेपाल के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह का पलिया आगमन, भाजपा नेता रवि गुप्ता ने किया भव्य स्वागत

भारत–नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा, समाधान का मिला आश्वासन

पलिया, लखीमपुर खीरी।
पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल बहादुर शाह का पलिया आगमन मंगलवार को खासा चर्चा का विषय रहा। नेपाल के मुख्यमंत्री अपने डेलिगेशन के साथ भारत भ्रमण के दौरान दिल्ली, हरिद्वार सहित अन्य स्थानों पर देश की कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात के बाद नेपाल लौट रहे थे। प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें बनबसा बॉर्डर से नेपाल जाना था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी रवि गुप्ता के निमंत्रण पर वे गौरीफंटा सीमा मार्ग से नेपाल रवाना हुए।

पलिया पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं पलिया जिला बनाओ मंच के संयोजक रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ नेपाल के मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शाह का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र ओढ़ाया गया तथा उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की गई। रवि गुप्ता ने समस्त भारतीयों, उत्तर प्रदेश, लखीमपुर जनपद, पलिया विधानसभा की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर अपने वक्तव्य में नेपाल के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल में नेपाल में किसी भी भारतीय नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और न ही नेपाल की धरती पर भारत विरोधी गतिविधियों को पनपने दिया जाएगा। भाजपा नेता रवि गुप्ता ने भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में निवास करने वाली जनता की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेपाल में कार्य देखने वाले श्री हरकेश्वर जी, श्री मोहनराज जोशी जी, मुख्यमंत्री के डेलिगेशन के सदस्य तथा अनुज स्वरूप शुक्ला, देवराज गर्ग, एडवोकेट विजय वाजपेई, राघव हिंदू, विशाल गुप्ता, आकाश बाजपेई, सतीश श्रीवास्तव, डॉ. संजू विश्वास, अंशुल गुप्ता, राम प्रकाश भास्कर, कमल नाग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पलिया विधानसभा एवं लखीमपुर जनपदवासियों के लिए यह गौरव का विषय रहा कि नेपाल के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह भाजपा नेता रवि गुप्ता के अभिन्न मित्र हैं और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने को लेकर यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)