समाज जागरण
शाहजहांपुर। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अरुण सागर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। इस मौके पर स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाने की दिशा में नए कदम उठाए गए।सांसद अरुण सागर ने अपने संबोधन में कहा कि “देश के लिए स्वस्थ समाज की कल्पना तभी पूरी होगी जब हमारी नारी स्वस्थ होगी। नारी के स्वस्थ रहने पर ही परिवार और समाज मजबूत होगा।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब हम सभी जागरूकता के साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और सक्रिय भागीदारी निभाएं।कार्यक्रम के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। साथ ही, सीएचसी परिसर में स्थापित आयुष्मान कियोस्क का फीता काटकर शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है और स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में लगातार काम कर रहा है।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वी.के. वर्मा ने मुख्य अतिथि और सभी आगंतुकों का आभार जताया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्टाल लगाकर महिलाओं और परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर, सांसद प्रतिनिधि शिवशंकर पटेल, प्रधान लालाराम, सर्वजीत वर्मा, अनिल कटियार, बृजेश अवस्थी, देवकली प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा। चिकित्सकों में डॉ. अभिनव गौतम, डॉ. आस्था चौधरी, डॉ. अदिति, डॉ. अतुल गौतम, डीएच विवेक वर्मा, बीपीएम दिनेश शर्मा, राजीव शुक्ला, बीसीपीएम फरहा बी, नवीन दीक्षित, तेजस्वी बाथम, सौरभ, मनोज कुमार, रमन व सतीश सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।



