google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डुमरडिहा में भीषण सड़क हादसा: चार लोग गंभीर रूप से घायल, एक जिला अस्पताल रेफर*

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

सोनभद्र/ दुद्धी। दुद्धी तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत डुमरडिहा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही गांव के चार व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायल पींडारी, बीजपुर के निवासी बताए जा रहे हैं जो कचहरी के कार्य से दुद्धी आ रहे थे। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य नारायण यादव ने बिना देर किए अपने निजी साधन से सभी घायलों को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

स्वास्थ्य केंद्र पर पहले से ही मौजूद रहे अजय यादव, समाजवादी पार्टी छात्रसभा विधानसभा अध्यक्ष, अवधनारायण यादव दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष, अविनाथ यादव अधिवक्ता ने घायलों को तुरंत उपचार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घायलों को स्ट्रेचर से लेकर दवा उपलब्ध कराने तक सभी नेताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर शाह आलम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि तीन लोगों की हालत सामान्य है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रॉबर्ट्सगंज रेफर किया गया है।


घायलों मे बिरजु पुत्र शिवधर, उम्र 42 वर्ष, राजेन्द्र पुत्र सुखई, उम्र 62 वर्ष, रामबाबु पुत्र रामनरेश, उम्र 28 वर्ष, रामनरेश पुत्र राम कुमार, उम्र 60 वर्ष, सभी घायल बीजपुर के पींडारी गांव के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीण और सामाजिक संगठनों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)