संवादाता परमबीर पात्रो समाज जागरण
सरायकेला:गम्हारिया प्रखंड के गंजिया बराज परिसर में विधायक टाइगर जयराम महतो का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित हुए और केक काटकर विधायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दीपक महतो,केंद्रीय संगठन मंत्री सह मजदूर नेता संजय गोराई, भानुमति देवी, राज महतो, रूपेश गोराई, उमेश महतो, रामप्रसाद, लक्ष्मी महतो एवं लक्ष्मण महतो आस्तिक महतो,उपस्थित रहे।
मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने विधायक टाइगर जयराम महतो के संघर्षशील नेतृत्व और जनहितकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक जी हमेशा मजदूरों, किसानों और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से सदन से सड़क तक उठाते रहे हैं।
जन्मदिन समारोह के दौरान सामाजिक एकता, संघर्ष और जनसेवा का संदेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



