google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शोभापुर में शांति पूर्ण तरीके से मनाई गई ईद।नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगा कर खुशी का इज़हार किया।

रविकांत गोप,समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता राजनगर(झारखंड)

राजनगर(11अप्रैल2024) :- प्रखंड क्षेत्र के एक मात्र मुस्लिम समुदाय गांव टींटीडीह पंचायत के शोभापुर गांव में गुरुवार को आपसी एकता औरभाईचारे का पर्व ईद शांति एवं सौहार्द के साथ ईद मनाया गया. ईद के मद्देनजर राजनगर थाना प्रभारी अमीश कुमार एवं पुलिस बल अलर्ट रहे।
विदित हो कि शोभापुर गांव के ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की. मौलाना ने ईद की नमाज आदा कराई.नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलेऔर ईद की बधाई दी. ईद को लेकर बच्चों में भी खासाउत्साह देखा गया.
इस संबंध में अंजुमन मुस्लिम कमिटि साबिक सदर शेर मोहम्मद ने बताया कि लगातार 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद ईद के चांद का दीदार के साथ मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद आज मनाया. इस अवसर पर सुबह गांव के ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की गई. इस दौरान लोगों की सुख समृद्धि की कामना की गई. नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई. एकताऔर आपसी भाईचारे का यह महान पर्व सब लोग खुशीके साथ मनाया.
इस को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में अंजुमन मुस्लिम कमिटी साबिक सदर शेर मोहम्मद,सदर समसुल हक, सेक्रेट्री मोहम्मद आलिम, मोहम्मद इदरिस, मकसूद आलम अंसारी,मोहम्मद अलीमुद्दीन, जाकिर हुसैन, मोहम्मद मोइनुद्दीन,आमिर खान, अनीस आलम आदि का सराहनीय योगदान रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)