पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी पंचायत के योजना क्रियान्वयन में सोशल ऑडिट से बनी रहती है पारदर्शिता।
उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान, परमानन्दपुर में चल रहे पांच दिवसीय मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर बुधवार को प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।
उन्होंने कहा की सोशल ऑडिट के दौरान सूचनाओ को संकलित करना सबसे जरूरी कार्य होता है।
समापन अवसर पर बतौर अतिथि उपस्थित रिटायर्ड सीडीओ हीरालाल ने कहा की ग्राम सभा सोशल ऑडिट से कार्यों की गुणवत्ता में भी सुधार सम्भव है।
वहीं मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षुओं को मनरेगा के अंतर्गत शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जानकारी दी गई। इसी क्रम में मास्टर ट्रेनर राधेश्याम यादव ने प्रतिभागियों को सोशल ऑडिट की प्रक्रिया तथा चुनौतियों पर जानकारी दी।
प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों द्वारा समूह प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पांच दिनों का फीडबैक दिया गया। अन्त में जिला प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्रशिक्षण टीम द्वारा सभी प्रतिभागियों को ग्रुप फोटोग्राफ वितरित कर सत्र का समापन किया गया।
इस अवसर पर सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी, राज्य प्रशिक्षक के0 एल0 पथिक ,सुरेश तिवारी, रिटायर्ड आचार्य शिवप्रकाश, ब्लॉक कोआर्डिनेटर विनोद कुमार चौबे, टीम सदस्य शीला रानी, पूनम देवी, चंद्रशेखर, सुबास प्रसाद, सन्तोष कुमार, किशोर कुमार, श्याम नारायण प्रसाद, शंकर प्रसाद, शशिकांत सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, ममता, रविकान्त सिंह, साधू गुप्ता, महेन्द्र, अशोक सिंह, दुखंती, प्रमोद चंद्र, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश, पुष्पा देवी, किरन, गोकुल पाण्डेय, नीलम देवी,उमरावती देवी सहित जनपद चन्दौली के विकास खंड शहाबगंज और नियामताबाद से तथा जनपद वाराणसी के विकास खंड चिरईगांव और चोलापुर से चयनित सोशल ऑडिट टीम के 110 सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



