google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नकली विदेशी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

काफी दिनों से प्रखंड में सक्रिय है नकली विदेशी शराब बनाने वाला गिरोह

उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में की गई छापेमारी।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।एनएच 522 स्थित विष्णुगढ़ के आठ माइल एवं बादीखरना में उत्पाद विभाग की छापामारी में विदेशी शराब का बड़ा खेप जब्त हुआ है।बताया गया कि 2000 लीटर विदेशी शराब एवं इसका कच्चा माल स्प्रीट 4000 लीटर जब्त हुआ है।यहां नकली शराब बनाने का गैरकानूनी कार्य किया जा रहा था।मौके पर बोतल का ढक्कन, अंग्रेजी शराब के रैपर, पंचिंग मशीन भी जब्त किया गया है।छापामारी दल का नेतृत्व रांची के उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार कर रहे थे।छापामारी में हजारीबाग,गिरिडीह एवं रामगढ़ जिला उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर एवं बल शामिल थे।मामले में किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।इस अवैध धंधे का सरगना के तौर पर कृष्णा साव का नाम बताया जा रहा है।
बताया जाता है अवैध शराब के इस कारोबारी के नेटवर्क विष्णुगढ़ से बिहार तक है। इसके गोरखधंधे में कई साझेदार शामिल हैं। जिनका नाम सामने आना बाकी है।शराब के अवैध कारोबारी दुस्साहसी भी है। लगातार एनएच 522 पर चहलकदमी बनी रहती है।पर किसी को अवैध कारोबारियों की करतूतों की कानोकान खबर तक नहीं थी।जाहिर है बेहद गोपनीय तरीके से संचालन कर रहे इस अवैध कारोबार के संरक्षक भी कई होंगे। जिसकी पैरोकारी पर बड़े पैमाने पर शराब बनाने का कार्य किया जा रहा था।बताते है प्रखंड में नकली विदेशी शराब बनाने वाले गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)