समाज जागरण दीपक सरकार
पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के सिलदाग उच्च विद्यालय में सोमवार दोपहर 12 बजे शिक्षक रघुनाथ साव की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सेवानिवृत शिक्षक के सम्मान में बच्चों ने विदाई गीत प्रस्तुत के दौरान कई लोगों का आँखें नम हो गई। समारोह में सेवानिवृत शिक्षक को अंगवस्त्र, गिफ्ट , गुलदस्ता और फूलमाला अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के विद्यालय के प्रति किए गए योगदान को याद करते हुए व्यक्तिगत गुणों जैसे धैर्य, समर्पण और उनके द्वारा छात्रों की जीवन पर पड़े प्रभाव को उजागर किया। साथ ही शिक्षक को उनके भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और उनके अगले जीवन के मिशन लिए शुभकामनाएं व्यक्त किया गया। मौके पर शिक्षक रघुनाथ साव ने कहा कि इस 20 साल के सफर में हमें आप सभी का बहुत स्नेह और प्यार मिला, जिसका मैं शुक्रगुजार हूं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे कैरियर के सर्वश्रेष्ठ पल आज इस विदाई समारोह में हमे सम्मान मिला है। जो मेरे जीवन का यादगार पल रहेगा।
इस दौरान उन्हे विद्यालय की कई व्यक्तिगत पहलू पर चर्चा की। मौके पर पंचायत मुखिया उमेश यादव, पूर्व शिक्षक श्याम बिहारी सिंह, शिक्षक पप्पू कुमार, शिक्षक अभिमन्यु सिंह, प्रधान अध्यापक अर्जुन कुमार,क्लर्क विजय सिंह, शिक्षक अमित कुमार, शिक्षक अशोक कुमार,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष डब्लू राम, बाबूराम सिंह, नागेंद्र सिंह, कृष्णा साव, डॉक्टर अखिलेश सिंह, सुरेंद्र तिवारी, अरविंद तिवारी,संतोष साव समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।



