समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। बाबतपुर स्थित के0 जे0 एजुकेशनल ग्रुप के अंतर्गत संचालित के0 जे0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं सन्मुख कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डिप्लोमा के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य एवं उल्लास पूर्ण फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के0 जे0 एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन द्वय प्रदीप कुमार सिंह एवं डॉ. योगेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए के0 जे0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश द्विवेदी ने सभी नव प्रवेशी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कॉलेज परिसर का परिचय कराते हुए बताया कि किस प्रकार यह संस्थान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में एक सशक्त एवं प्रकाश मान भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन,परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सन्मुख कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. सचिन अग्रहरी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।कार्यक्रम में के0 जे0 कॉलेज से डी फार्मा मे मिस्टर फ्रेशर प्रशांत अग्रहरि, मिस प्रेशर चंचल वर्मा एवं सन्मुख कॉलेज से डी फार्मा मे मिस्टर फ्रेशर अवनीश, मिस प्रेशर सोनाली तिवारी को ताज पहनाया गया।
कार्यक्रम के अंत में के0 जे0 एजुकेशनल ग्रुप के सभी प्राध्यापकों एवं फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद दिया, उनका स्वागत किया तथा इस शानदार फ्रेशर पार्टी के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह महत्वपूर्ण सीख मिली कि जीवन में सीखने की प्रक्रिया को निरंतर जारी रखते हुए, स्वयं को प्रसन्न और सकारात्मक बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम पूरे उत्साह, उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



