दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जोगाबांध गांव के समीप झाड़ी में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोगाबांध गांव के पास झाड़ी में छापेमारी की। इस दौरान पीएसआई विशाल शेखर एवं रूप कमल सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में कुल 141 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। शराब को प्लास्टिक के पाऊच और जार में छिपाकर रखा गया था,
जिसे जब्त कर लिया गया है। मामले में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री की सूचना लगातार मिल रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें यह सफलता मिली। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है तथा मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर टंडवा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मांसबीघा गांव के मोड़ के समीप से 72 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना पर कारवाई की गई पुलिस को आने की भनक लगते ही कारोबारी भाग निकले।शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में अग्रतर कारवाई की जा रही है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



