10 से 25 अगस्त तक घर घर जाकर दी जाएगी दवा।
राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ में फाइलेरिया विलोपन अभियान कार्यक्रम का किया गया उदघाटन।मौके पर उपस्थित बीडीओ अखिलेश कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरूण कुमार सिंह ने फाइलेरिया से बचने के लिए दवा खाने पर जोर दिया।कहा कि फाइलेरिया से हाथ,पांव में अप्रत्याशित तौर पर सूजन होता है।लिहाजा इसे हाथी पांव भी कहा जाता है।इससे बचने के लिए फाइलेरिया रोधी दवा खाना चाहिए।जो निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने दवा खाकर अभियान की शुरूआत की।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि रविवार को बूथों में दवा दी गई।सोमवार से 25 अगस्त तक घर घर जाकर दवा दी जाएगी।बताया कि गर्भवती महिलाओ, गंभीर बीमारी से ग्रस्त रोगियो एवं अति बुजुर्ग को दवा नहीं खानी है।मौके पर डा योगेंद्र प्रसाद,बेलाल अंसारी के अलावा स्वास्थ्य, सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



