google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवदा फाउंडेशन में छात्राओं ने मनाया रक्षा बंधन का पर्व

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
रक्षा बंधन के दूसरे दिन आज अवदा फाउंडेशन नागेपुर और जयापुर के छात्राओं ने अपने शिक्षकों के कलाई में रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा बंधन का पर्व मनाया।वही छात्राओं ने बताया अपने गुरुजनों के कलाई पर जो रक्षा सूत्र हम लोगों ने बाधा हैं उसको हम लोगों ने ही तैयार किया था।वही संस्था के डायरेक्टर ऋतु पटवारी ने कहा छात्राओं द्वारा निर्मित रक्षा सूत्र प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल को बढ़वा देने के लिए यह कार्य किया गया।वही छात्राओं द्वारा रंग बिरंगी और विभिन्न प्रकार की तैयार की गई राखी काबिले तारीफ रही।वही जिन छात्राओं की रक्षा सूत्र सबसे सुंदर बनाया गया था उन्हें पुरस्कार दे कर सम्मानित भी किया जाएगा।शिक्षकों ने रक्षा सूत्र बांधने वाली छात्राओं को उपहार स्वरूप किताब,पेन और कापी देते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई में सभी प्रकार की सहयोग का वचन भी दिया।रक्षा बंधन कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल सिंह पटेल,विनोद ,दिनेश , राहुल पाण्डेय,चंद्रपाल, दया शंकर, नितेश पटेल ,अवधेश पटेल, विवेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)