google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। 14 दिसंबर से शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पोलियो दिवस के अवसर पर समाजसेवी कृष्णकांत भारती एवं अनीस अहमद के द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान अत्यंत आवश्यक है और इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान ए.एन.एम. विद्यावती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजलि, आंगनबाड़ी सहायिका पूजा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई और बच्चों को निर्धारित खुराक पिलाई।समाजसेवियों ने कहा कि यह अभियान 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि भले ही देश को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन सतर्कता और निरंतर टीकाकरण से ही इस उपलब्धि को बनाए रखा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि हर बार अभियान के दौरान बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेंगे और बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सहयोग करेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)