google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गायत्री शक्तिपीठ ओबरा के तत्वाधान में, ठंड को देखते हुए गरीबों में कंबल किया गया वितरण।

अनिल कुमार अग्रहरी/समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ ओबरा द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए कोटा ग्राम पंचायत के टोला पुर्वी बसुधा में स्थित जूनियर हाई स्कूल के परिसर में असहाय गरीब ग्रामीणों में लगभग 1000 कंबल वितरण किया गया। वहीं आसपास के मौजूद बच्चों में लाई, गुड़, बिस्कुट, कपड़ा भी दिए गए, इसके साथ ही भोजन भी करवाया गया।
गायत्री परिवार प्रमुख मनमोहन शुक्ल बताया कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी गायत्री परिवार द्वारा असहाय गरीब ग्रामीणों में कंबल किया गया।
इस दौरान ओबरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इं०सोमनाथ मिश्र, श्रीप्रकाश गिरि, मुन्ना सिंह, तारकेश्वर केशरी, रामप्यारे सिंह, ब्रह्मानंद मिश्र, विनोद शर्मा, महेंद्र गुप्ता, हरीश अग्रहरी, अनामिका गिरि, ज्योति, सुष्मिता, अनीता पुरवार, सोना शुक्ला, उमेश चंद्र मिश्र, लवकेश प्रजापति, एस पी तनेजा, सी के दूबे, जलपुरुष रमेश सिंह यादव, दुर्गावती देवी समेत कंबल एवं खाद्य सामग्री के वितरण में गाजियाबाद से पधारे पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार प्रजापति, रामवीर गोला, रामवीर तनवार, ओमवीर, एडवोकेट राजकुमार प्रजापति, अनिल स्वामीजी, राहुल रैना, डॉ० जयवीर सिंह, किशनपाल सिंह, मुकेश आदि लोग शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)